शहरी सेवा शिविर में विधायक ज़ाकिर हुसैन गेसावत का प्रहार – “सरकार की लापरवाही से जनता बेहाल, शिविर औपचारिकता नहीं, समाधान का मंच बनना चाहिए”

मकराना के सनराइज पब्लिक स्कूल में आयोजित शहरी सेवा शिविर में निरीक्षण के लिए पहुंचे , मकराना विधायक ज़ाकिर हुसैन गेसावत ने प्रशासन और सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि “जनता वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है, लेकिन जिम्मेदार तंत्र की उदासीनता ने हालात को बद से बदतर कर दिया है।” वार्ड 17, 18 और 19 के लिए आयोजित इस शिविर में डीडवाना–कुचामन ज़िले के जिला कलेक्टर डॉक्टर महेंद्र खड़गावत,एडीएम राकेश गुप्ता समेत कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।…

Continue reading

फुटबॉल मैदान पर छाई जिले की बेटियां, राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में दिखाया बेहतरीन खेल

डीडवाना – कुचामन जिले की बेटियों ने फुटबॉल मैदान पर एक बार फिर अपने खेल कौशल का लोहा मनवाते हुए पूरे प्रदेश में डीडवाना का नाम रोशन किया है। डॉ. सोहन चौधरी के संरक्षकत्व में चल रही मारवाड़ फुटबॉल अकादमी और सुद्रासन गांव स्थित एरीना सॉकर अकादमी से तैयार हुई बालिकाओं ने राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर सभी को चौंका दिया। राजस्थान के विभिन्न हिस्सों से आई सैकड़ों बालिकाओं के बीच से केवल इसी गांव की अकादमी की करीब नौ बेटियों का…

Continue reading

सभापति आसिफ खान के सटीक निशाने से धधका रावण, कुचामन सिटी में धूमधाम से मना दशहरा

असत्य पर सत्य की जीत और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजयदशमी पर्व गुरुवार को कुचामन सिटी में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के राजकीय खेल स्टेडियम में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी और आतिशबाजी व जयकारों के बीच बुराई का प्रतीक रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण धराशायी हुए। सभापति ने लगाया ऐसा निशाना कि सीधे नाभि में लगी अग्निबाण शाम साढ़े छह बजे नगर परिषद सभापति आसिफ खान ने जैसे ही अग्निबाण चलाया, वह…

Continue reading

विजयदशमी पर कुचामन में स्वयंसेवकों का भव्य पथ संचलन,शताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष में अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का प्रदर्शन

विजयदशमी पर कुचामन में स्वयंसेवकों का भव्य पथ संचलन शताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष में अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का प्रदर्शन विजयदशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत कुचामनसिटी में के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। चारभुजा बस्ती की और से किए गए पथ संचालन का नेतृत्व नवल किशोर डालूका ने किया । इस कार्यक्रम में लगभग 300 स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़े और अनुशासन, संगठन तथा राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संदेश दिया। पुष्पवर्षा और…

Continue reading

मगलाना टोल पर हंगामा : 15 गाड़ियां बैरियर तोड़कर भागी, टोल कर्मियों को धमकाने के आरोप,कुचामन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

किशनगढ़–हनुमानगढ़ मेगा हाइवे पर स्थित मगलाना टोल प्लाजा पर बीती रात बड़ी घटना सामने आई। देर रात करीब 15 वाहन चालक बिना टोल चुकाए बैरियर तोड़कर निकल गए। इस दौरान टोल कर्मियों ने विरोध जताया तो गाड़ी चालकों ने उन्हें धमकियां तक दे डालीं। घटना से टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टोल मैनेजर नरेश सिंह ने इस मामले में कुचामन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि वाहन चालकों द्वारा बूम बैरियर तोड़ने से टोल प्लाजा के यंत्र…

Continue reading

69वीं राज्य स्तरीय कबड्डी में डीडवाना का जलवा, जीत की राह पर विजय रथ

अकोदा में आयोजित हो रही 69वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में मेजबान डीडवाना का विजय रथ लगातार आगे बढ़ रहा है। खेल मैदान में जहां बेटियाँ अपनी ताकत और हुनर का लोहा मनवा रही हैं, वहीं प्रो कबड्डी खिलाड़ी और अधिकारी उनके हौसले बढ़ाने मैदान पर मौजूद रहे। डीडवाना की दोहरी जीत से गूँजा मैदान प्रतियोगिता के दूसरे दिन शानदार मुकाबले देखने को मिले। मेजबान डीडवाना ने 19 वर्ष वर्ग में दोसा को हराकर जीत दर्ज की, वहीं 17 वर्ष वर्ग में भीलवाड़ा को मात…

Continue reading

शिव तांडव के मंचन से गूंजा नवरात्रा महोत्सव, बाल कलाकारों ने बिखेरी भक्ति की छटा

बालाजी नगर पारीक कॉलोनी में चल रहे नवरात्रा महोत्सव का सप्तमी का दिन अद्भुत और अविस्मरणीय बन गया, जब मंच पर शिव तांडव का जीवंत मंचन हुआ। तपस्वी पारीक, सुशांत सिंह चारण और कृष्णकांत बोहरा के निर्देशन व सहयोग से स्थानीय बाल कलाकारों ने ऐसी भक्ति व ऊर्जा से भरपूर प्रस्तुति दी कि पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। भक्तों ने बच्चों की इस अद्भुत धार्मिक प्रस्तुति की खुलकर सराहना की। मौके पर पहुंचे अधिशासी अधिकारी महेन्द्र सिंह चारण, समाजसेवी व व्यवसायी राजूराम भांभु…

Continue reading

जयकारों से गुंजा पंडाल, नवदुर्गा स्वरुप के जीवंत दर्शन ने भक्तों को किया भाव विभोर

कुचामन सिटी के बालाजी नगर स्थित पारीक कॉलोनी में चल रहे 20वें विशाल नवरात्रा महोत्सव का नवां दिन भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। आयोजन समिति की ओर से सजे भव्य मंच पर नवदुर्गा स्वरुप की जीवंत झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने श्रद्धालुओं को अद्भुत दिव्य अनुभूति कराई। गुंजन चारण, गर्विता कुमावत, परी चारण, पाखी कुमावत, चेतना कुमावत, मोनिका शर्मा, ज्योति, मानसी सहित बालिकाओं की टीम ने नवदुर्गा के विविध स्वरुपों को मंच पर साकार किया। वहीं तपस्वी पारीक और देवेश शर्मा ने महिषासुर व रक्तबीज…

Continue reading

“भविष्य की राह दिखाने वाले करियर मेले का हुआ आयोजन,कुचामन के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में जुटे हजार विद्यार्थी”

कुचामन सिटी स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में एक भव्य करियर मेले का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य मकसद विद्यार्थियों को भविष्य के लिए सही मार्गदर्शन देना और उन्हें शिक्षा के बाद उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों से अवगत कराना रहा। मेले में विभिन्न विद्यालयों के 1000 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए और विशेषज्ञों से संवाद कर करियर संबंधी जानकारी ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे डीडवाना – कुचामन जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत, जिन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा…

Continue reading

कबड्डी का महाकुंभ: आकोदा में शुरू हुई राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता,1000 से ज्यादा खिलाड़ी पहुंचे आकोदा

कबड्डी का महाकुंभ: आकोदा में शुरू हुई राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता,1000 से ज्यादा खिलाड़ी पहुंचे आकोदा डीडवाना – कुचामन जिले के मौलासर ब्लॉक के आकोदा स्थित शिशु विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राजस्थान राज्य स्तरीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता (बालिका वर्ग 17 व 19 वर्ष) का रंगारंग शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चेतन डूडी थे। प्रदेशभर से आई 94 टीमों के 1032 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। चेतन डूडी बोले – कबड्डी अकादमी जल्द शुरू होनी चाहिए चेतन डूडी…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan