कुचामन के कराटे सितारों का जयपुर में जलवा, 7 में 7 पदक जीतकर रचा स्वर्णिम इतिहास

जयपुर में 27 व 28 दिसंबर को आयोजित राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप 2025, कुचामन के लिए ऐतिहासिक साबित हुई, जहाँ नगर के होनहार कराटे खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से पूरे राजस्थान का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। राजधानी जयपुर में हुई इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राज्यभर से लगभग 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया, लेकिन कुचामन के खिलाड़ियों ने जिस आत्मविश्वास और कौशल का परिचय दिया, वह खास चर्चा का विषय बन गया। नेशनल मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स अकादमी, कुचामन के कुल 7 खिलाड़ियों ने…

Continue reading

डीडवाना : क़ुरैशी महासभा संस्थान राजस्थान यूथ विंग में रफीक भाटी क़ुरैशी को अहम जिम्मेदारी, बनें प्रदेश संयुक्त सचिव

क़ुरैशी महासभा संस्थान, राजस्थान के प्रदेश यूथ विंग की प्रदेश कमेटी के प्रथम विस्तार में संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। इस विस्तार के तहत डीडवाना के रफीक भाटी क़ुरैशी को प्रदेश यूथ विंग में प्रदेश संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष जनाब सोनू फ़रीदुद्दीन क़ुरैशी की अनुशंसा पर की गई। नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद समाज में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।…

Continue reading

सेवा में इंसानियत की मिसाल बने शरीफ भाई, डेढ़ लाख का चारा भेंट कर फिर निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

डीडवाना के भामाशाह एवं समाजसेवी शरीफ भाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। डीडवाना क्षेत्र की बाँठड़ी गौशाला और भिंचावा गौशाला को उन्होंने करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य का चारा डलवाकर गौ सेवा की अपनी निरंतर परंपरा को आगे बढ़ाया। इस सेवा कार्य से दोनों गौशालाओं में गौवंश के लिए चारे की व्यवस्था मजबूत हुई और संचालन टीम को बड़ी राहत मिली। गौशाला संचालन टीम के महिपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शरीफ…

Continue reading

“ग़ालिब की सदा में डूबी जयपुर की शाम, ‘सदा-ए-ग़ालिब’ में सोयल मणियार की शायरी ने बांधा समां”

अल्फ़ाज़ जब जज़्बात से हाथ मिलाते हैं और शायरी दिलों तक उतर आती है, तब महफ़िल सिर्फ़ कार्यक्रम नहीं रहती, वो याद बन जाती है। जयपुर के प्रेस क्लब ऑडिटोरियम में पोएटिक इंडिया की ओर से आयोजित “सदा-ए-ग़ालिब” कुछ ऐसी ही यादगार शाम बनकर सामने आई, जहाँ उर्दू अदब के महान शायर मिर्ज़ा ग़ालिब की 228वीं जयंती को शायरी, एहसास और तहज़ीब के साथ मनाया गया। इस अदबी महफ़िल में देश के जाने-माने शायरों और कलाकारों ने ग़ालिब की सोच, उनके जज़्बात और उनकी अमर…

Continue reading

डीडवाना–कुचामन स्वर्णकार समाज चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले में ,डीडवाना के महावीर प्रसाद सोनी विजयी, 967 मतों से बने जिलाध्यक्ष

जिला डीडवाना–कुचामन मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था (रजि.) के जिला अध्यक्ष एवं तहसील अध्यक्ष पदों के चुनाव रविवार देर रात कुचामन सिटी में शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए। त्रिकोणीय मुकाबले में डीडवाना के महावीर प्रसाद सोनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए, जिलाध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की। चुनाव प्रक्रिया कुचामन के वृंदावन मैरिज गार्डन में आयोजित की गई, जहां दिनभर गहमागहमी बनी रही। शाम तक चले मतदान में कुल 2929 मतदाताओं में से 2197 सदस्यों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान डीडवाना,…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan