श्रमिकों को सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता का दिया गया संदेश
राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के अंतर्गत सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के तहत कुचामन सिटी में श्रमिकों को स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहर में नई पेयजल वितरण प्रणाली एवं सीवरेज परियोजना के कार्य स्थल सी.डब्ल्यू.आर. साइट एईएन कैंपस में किया गया। आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार के निर्देशन तथा अधिशासी अभियंता राजकुमार मीना के मार्गदर्शन में सहायक अभियंता अनिल सैनी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यरत श्रमिकों को कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों…
