कुचामन सिटी में स्व. अनिलसिंह (अन्ना) की पुण्य स्मृति में 27 दिसम्बर को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
समाजसेवा और मानवीय संवेदनाओं को समर्पित एक प्रेरक आयोजन के तहत शनिवार 27 दिसंबर 2025 को कुचामन सिटी में स्व. अनिलसिंह राजपुरोहित (अन्ना) की पुण्य स्मृति में 11वां विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर लायंस क्लब कुचामन एवं लायंस क्लब कुचामन फोर्ट के संयुक्त तत्वावधान में, जितेंद्र सिंह राजपुरोहित एवं समस्त मित्रगणों के सहयोग से आयोजित हो रहा है। आयोजन नॉबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुचामन सिटी परिसर में प्रातः 9:15 बजे से सायं 5:00 बजे तक चलेगा। शिविर का उद्देश्य अधिकाधिक रक्त…
