कुचामन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार के कार्यकाल के 2 वर्ष पूरे होने पर गौ सेवा का संकल्प, समरिया सागर बालाजी गौशाला में हुआ विशेष आयोजन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली प्रदेश भाजपा सरकार के कार्यकाल के सफल 2 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में विभिन्न आयोजन हो रहे हैं । इसी सिलसिले में कुचामन शहर की समरिया सागर बालाजी गौशाला में सेवा, श्रद्धा और समर्पण से ओतप्रोत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गौ माताओं की विधिवत पूजा-अर्चना कर उन्हें लापसी, हरा चारा एवं गुड़ खिलाया गया, जिससे गौशाला परिसर भक्ति और सेवा भाव से सराबोर नजर आया। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा से…
