कुचामन में कांग्रेस प्रदेश महासचिव मुकेश कुमावत का भव्य अभिनंदन, महेंद्र चौधरी बोले— “कुमावत समाज की नई पीढ़ी को मिला मजबूत नेतृत्व ।
प्रदेश कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोनीत किए गए मुकेश कुमावत का कुचामन में पूर्व विधायक एवं पूर्व उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। पूर्व विधायक स्व. हरीशचंद्र कुमावत के आवास पर आयोजित इस सम्मान समारोह में सैकड़ों कांग्रेसजन और समाजबंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। महेंद्र चौधरी ने मुकेश कुमावत को माला, साफा पहनाकर अभिनंदन किया। इसके बाद उन्होंने स्व. हरीशचंद्र कुमावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। महेंद्र चौधरी बोले— मुक़ेश कुमावत समाज की उम्मीदों का…
