दम तोड़ता कनोई पार्क: उपेक्षा की मार से उजड़ रहा कुचामन का एकमात्र हरित स्थल,पार्क की बदहाली से आमजन का मोहभंग
कुचामन सिटी का कनोई पार्क, जो कभी बड़े-बुज़ुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों के लिए सुकून भरा ठिकाना था, इन दिनों उपेक्षा और अव्यवस्था की मार झेल रहा है। पुराने रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित यह पार्क अब निरंतर देखरेख के अभाव में अपनी पहचान खोता जा रहा है। ट्यूबवेल बंद, हरियाली सूखी—देखरेख के नाम पर लापरवाही नगर परिषद के निवर्तमान उपसभापति हेमराज चावला और कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुतेन्द्र सारस्वत ने बताया कि कांग्रेस शासनकाल में पार्क में लगवाया गया ट्यूबवेल एक महीने से बंद…
