परबतसर में युवक चढ़ा पानी की टंकी पर, नशा कारोबार बंद करवाने की मांग पर दो घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

परबतसर उपखंड कार्यालय परिसर में बुधवार दोपहर अचानक अफरातफरी मच गई, जब एक नशे का आदी युवक शहर में नशे के कारोबार और जुआ-सट्टा बंद करवाने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। दोपहर करीब 2 बजे युवक रस्सी लेकर टंकी पर चढ़ा और ऊपर से सुसाइड की धमकी देते हुए पुलिस के आला अधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गया। युवक के टंकी पर चढ़ते ही तहसील परिसर में लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। स्थिति गंभीर…

Continue reading

कारोबारी को विदेशी नंबर से रंगदारी की धमकी का मामला, जानकारी देने वाला गिरफ्तार — चितावा पुलिस ने किया खुलासा

डीडवाना–कुचामन जिले के चितावा थाना क्षेत्र में रंगदारी वसूली की साजिश का पर्दाफाश करते हुए चितावा पुलिस ने व्यापारी की जानकारी अपराधियों तक पहुंचाने वाले आरोपी आन्नद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचन्द खारिया और वृताधिकारी मुकेश चौधरी की देखरेख में की गई। घाटवा निवासी कारोबारी दातार सिंह को धमकी भरे कॉल और व्हाट्सएप मैसेज मिले थे। नवरात्रा के दौरान सबसे पहले उन्हें +351963516681 विदेशी नंबर से कॉल आया, जिसमें ‘खर्चा पानी’ की…

Continue reading

उम्मीद पोर्टल पर वक्फ सम्पत्ति डेटा अपलोड में तेजी लाने के लिए नागौर में सहायता कैंप शुरू,जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने की मुस्लिम समुदाय से विशेष अपील

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 6 जून को UMEED (Unified Monitoring, Evaluation & Empowerment Digital) Central Portal लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल का मकसद देशभर की वक्फ सम्पत्तियों का सटीक व डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना है। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि लॉन्चिंग तिथि से 6 माह की अवधि के भीतर, यानी 5 दिसंबर तक, सभी पंजीकृत वक्फ सम्पत्तियों का डेटा पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड कर दिया जाए। नागौर व डीडवाना–कुचामन जिले के लिए सहायता कैंप जारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी…

Continue reading

कुचामन में स्वास्थ्य जागरूकता पहल: श्रमिकों के लिए चिकित्सा शिविर आयोजित कर किया लाभान्वित

राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत एल एंड टी के सहयोग से एसटीपी साइट पर कार्यरत श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं टिटनेस टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार के निर्देशन, अधिशाषी अभियंता राजकुमार मीना के मार्गदर्शन तथा सहायक अभियंता अनिल रौनी के सहयोग से आयोजित इस शिविर में श्रमिकों को टिटनेस के इंजेक्शन लगाकर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान कैप के सामाजिक विकास विशेषज्ञ देवेन्द्र सिंह ने श्रमिकों…

Continue reading

विद्यार्थियों को जल संरक्षण एवं सीवरेज प्रणाली के प्रति किया जागरूक

कुचामन शहर में नई पेयजल वितरण प्रणाली और सीवरेज परियोजना के तहत राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) द्वारा राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार के निर्देशन, अधिशाषी अभियंता राजकुमार मीणा के मार्गदर्शन और सहायक अभियंता अनिल सैनी के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जल संरक्षण, सीवरेज व्यवस्था और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया गया। नई जल प्रदाय योजना से मिलने वाले लाभ बताए कैप के सामाजिक…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan