रशीद अहमद ने राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में मारी बाजी, पाँच मॉडल और तीन टीचिंग एड, पश्चिम भारत विज्ञान मेला के लिए चयनित

शकील अहमद उस्मानी/डीडवाना, बीकानेर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान मेला इस बार डीडवाना – कुचामन जिले के लाडनूं उपखंड के सारडी गांव के शिक्षक रशीद अहमद के नाम रहा, जिन्होंने टीचिंग एड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेशभर के प्रतिभागियों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित यह मेला नवाचार और वैज्ञानिक प्रतिभा का संगम साबित हुआ, जिसमें बीकानेर, कोटा, जोधपुर, उदयपुर तथा अजमेर–जयपुर संभागों से 20 स्कूलों की छात्र टीमों और 15 शिक्षकों ने हिस्सा लिया।…

Continue reading

SIR दबाव में जयपुर में BLO की खुदकुशी के बाद हरकत में प्रशासन — डीडवाना-कुचामन जिला कलेक्टर ने दिया भरोसा, नहीं आने देंगे किसी भी BLO को तनाव और दबाव में ,सबकी समस्याओं का होगा समाधान

जयपुर में SIR प्रक्रिया के काम के बोझ से तंग आकर एक BLO द्वारा आत्महत्या किए जाने की दर्दनाक घटना को गंभीरता से लेते हुए डीडवाना–कुचामन जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेंद्र खड़गावत तुरंत सक्रिय हो गए। सोमवार को कुचामन दौरे के दौरान उन्होंने जिलेभर के BLO के नाम एक संवेदनशील संदेश जारी करते हुए आश्वस्त किया कि डीडवाना–कुचामन में किसी भी BLO को ऐसी परिस्थितियों का सामना नहीं करने दिया जाएगा। इस दौरान एडीएम मोहन लाल, राकेश गुप्ता, कुचामन SDM विश्वामित्र मीणा, नावां SDM दिव्या…

Continue reading

रमेश रूलानिया हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी :वारदात का मास्टरमाइंड जीतू चारण गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा गया

रमेश रूलानिया हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी :वारदात का मास्टरमाइंड जीतू चारण गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा गया दिल्ली से कड़ी सुरक्षा में कुचामन लाया गया आरोपी कुचामन सिटी के बहुचर्चित कारोबारी रमेश रूलानिया हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुख्यात अपराधी और हत्याकांड का मास्टरमाइंड माने जा रहे जीतू चारण को दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर कुचामन लाया गया। जीतू चारण हाल ही में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा…

Continue reading

डीडवाना : अकरम–करीना का बिना लेन-देन का निकाह बना सादगी और सुन्नत की पहचान

कायमखानी समाज में सुधार और सादगीपूर्ण विवाह की सोच को मजबूती देते हुए छोटी बेरी के अकरम खान पुत्र मनफूल खान ने मंगलूणा निवासी करीना पुत्री नवाब खान के साथ बिना किसी लेन-देन और बिना दिखावे की परंपराओं के निकाह कर एक प्रेरणादायक फैसला किया। यह निकाह पूरी तरह से सुन्नत के अनुसार आयोजित हुआ, जिसमें अनावश्यक रस्मों को पूरी तरह से दरकिनार किया गया। इस शादी की विशेषता यह रही कि न दूल्हा पक्ष ने बान की रस्म निभाई और न ही गांठों की…

Continue reading

डीडवाना : SIR अभियान में मदरसा शिक्षा अनुदेशकों को फॉर्म ऑनलाइन भरने के निर्देश, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

पूरे प्रदेश की तरह डीडवाना – कुचामन जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण SIR अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गोपाल जीनगर सोमवार को जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने जिला मुख्यालय डीडवाना स्थित विभिन्न मदरसों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा अनुदेशकों व बच्चों से संवाद किया तथा सभी शिक्षा व कंप्यूटर अनुदेशकों को अपने तथा परिवार के सदस्यों के “एन्यूमरेशन फॉर्म” ऑनलाइन भरने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक कॉर्डिनेटर मोहम्मद नईम भी साथ रहे। जीनगर ने बताया…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan