विश्व मधुमेह दिवस पर जागरूकता की अलख: नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने रैली, जांच शिविर और प्रशिक्षण से आमजन को किया जागरूक
कुचामन सिटी। राजकीय जिला चिकित्सालय कुचामनसिटी एवं राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय नावां के संयुक्त तत्वावधान में विश्व मधुमेह दिवस-2025 पर शनिवार को दिनभर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ‘मधुमेह जीवन के विभिन्न सोपानों में’ विषयक कार्यक्रम के तहत नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने चिकित्सकों के मार्गदर्शन में आमजन को मधुमेह के कारण, लक्षण और बचाव के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बलवीर ढाका ने मधुमेह जांच एवं पहचान शिविर के साथ किया। इस दौरान 100 आमजन सहित मधुहारी योजना में…
