कुचामन विकास समिति ने किया नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान, अध्यक्ष काबरा बोले—“युवा सीए ही हैं देश की आर्थिक रीढ़”
कुचामन शहर की सामाजिक संस्था कुचामन विकास समिति के तत्वावधान में विकास भवन के बॉम्बे हॉल में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वर्ष 2025 में सीए फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और उनके अभिभावकों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोलकाता निवासी और कुचामन प्रवासी सीए सुरेश काबरा रहे। उनके साथ मंच पर विकास समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा, सचिव बनवारीलाल मोर और कोषाध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक रंगनाथ काबरा और सीए मुकेश डालुका…
