बरड़वा पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान में दिखाई सक्रियता, थानाधिकारी बलबीर खान ने संभाली कमान – एसपी ऋचा तोमर ने दिए निर्देश, कहा “हर जीवन है अनमोल”
डीडवाना-कुचामन। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेशभर में चल रहे 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत डीडवाना – कुचामन जिले में भी पुलिस विभाग मुस्तैदी से जुटा है। इसी क्रम में बरड़वा थाना पुलिस ने थानाधिकारी बलबीर खान के नेतृत्व में बुधवार को गांव-गांव पहुंचकर लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। थानाधिकारी बलबीर खान ने ग्रामीणों को समझाया कि सड़क पर लापरवाही एक पल की हो सकती है, लेकिन उसका परिणाम पूरे जीवन को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने कहा— “बिना…
