कुचामन में शुरू हुई नेशनल कराटे चैंपियनशिप, विभिन्न राज्यों के 765 खिलाड़ी ले रहे हैं भाग । डा. नीरज के.पवन ने शुभारंभ

खेल नगरी कुचामन सिटी इस सप्ताहांत कराटे के जोश और जज़्बे से गूंज उठी। शहर के खंडेलवाल भवन में सिमोन कराटे एकेडमी की ओर से आयोजित दो दिवसीय नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2025 का आज भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि युवा मामले एवं खेल विभाग के शासन सचिव डॉ. नीरज के. पवन ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री श्री सुदर्शन महाराज, कानूराम बुनकर और पल्लव राय ने अध्यक्षता की। देशभर के कई राज्यों से 765 खिलाड़ी इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में…

Continue reading

सैनी समाज संस्था मकराना की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, शिक्षा और सामाजिक सुधार पर दिया जोर

माली सैनी समाज संस्था मकराना की आम सभा और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राधा रानी गार्डन, शिव कॉलोनी मकराना में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्यनारायण सोलंकी ने की।समारोह में अध्यक्ष सत्यनारायण सोलंकी ने समाज बंधुओं को अपनी कार्यकारिणी के गठन, उसके उद्देश्य और आगामी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई और सदस्यों का स्वागत किया गया। सचिव रमेश इंदौरा ने कार्यक्रम की जानकारी दी और कहा कि नई टीम समाज के सर्वांगीण विकास…

Continue reading

बास्केटबॉल खेल महाकुंभ का आगाज — डीडवाना में शुरू हुई 75वीं राज्य स्तरीय सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता । डायमंड जुबली के अवसर पर हुआ भव्य उद्घाटन, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

बास्केटबॉल खेल महाकुंभ का आगाज — डीडवाना में शुरू हुई 75वीं राज्य स्तरीय सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता डायमंड जुबली के अवसर पर हुआ भव्य उद्घाटन, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का हुआ सम्मान खेल नगरी डीडवाना गुरुवार को बास्केटबॉल के जोश से सराबोर रही। राजस्थान सरकार की स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से आयोजित 75वीं राज्य स्तरीय सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन नागौर जिला बास्केटबॉल संघ और श्रीकांत क्लब डीडवाना के संयुक्त तत्वावधान में स्व. छतरचंद सेठिया स्मृति प्रतियोगिता के रूप में बांगड़ महाविद्यालय परिसर…

Continue reading

कुचामन में किसानों का महा आंदोलन : फसल मुआवजा सहित 11 सूत्री मांगों पर गरजे हजारों किसान, SDM को सौंपा ज्ञापन

कुचामन सिटी की कृषि मंडी आज किसानों के नारों और एकजुटता की ताकत से गूंज उठी। “किसान क्रांति बदलाव का आगाज” कार्यक्रम के तहत हजारों किसान युवा नेता रामनिवास पोषक के नेतृत्व में एकत्र हुए और फसल मुआवजा, बिजली दरों में राहत, सिंचाई व्यवस्था सुधार, प्याज़ मंडी की स्थापना जैसी 11 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।  बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान किसानों ने सभा में कहा कि हाल ही में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी…

Continue reading

सभापति आसिफ खान पर पद के दुरुपयोग के आरोप, बिना भू-परिवर्तन व अनुमति बनाए गए वाणिज्यिक कॉम्पलेक्स को तोड़ने की मांग

नगर परिषद कुचामन सिटी के सभापति आसिफ खान और पूर्व पार्षद आरिफ खान पर पद का दुरुपयोग कर बिना भू-परिवर्तन और निर्माण अनुमति के वाणिज्यिक कॉम्पलेक्स बनाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में आम शहरवासियों की ओर से उपखण्ड अधिकारी कुचामन सिटी और आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि अलवीरा इन्फ्रास्टेक्चर प्राइवेट लिमिटेड, जिसके डायरेक्टर आसिफ खान, आरिफ खान और परवीन बानो हैं, ने कुचामन सिटी के वार्ड…

Continue reading

सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हड़कंप — रोहित गोदारा गैंग ने ली रमेश रूलानिया हत्या की जिम्मेदारी

कुचामन सिटी के कारोबारी रमेश रूलानिया हत्याकांड में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक पोस्ट ने पूरे राजस्थान में सनसनी फैला दी है। यह पोस्ट रोहित गोदारा गैंग के सदस्य वीरेंद्र चारण की बताई जा रही है, जिसमें उसने खुलेआम इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। वीरेंद्र चारण के नाम से की गई इस सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि — “यह हत्या हमने करवाई है। एक साल पहले उसने हमें फोन पर अपमानित किया था…

Continue reading

बेटियों का कमाल: 14 वर्ष आयु वर्ग की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में डीडवाना की टीम फाइनल में

​नवसृजित डीडवाना-कुचामन जिले की 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिका फुटबॉल टीम ने भीलवाड़ा में आयोजित हो रही 69वीं राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सुद्रासन गांव की एरीना सोकर अकादमी की इन प्रतिभावान खिलाड़ियों ने न केवल अपने जिले का प्रतिनिधित्व किया, बल्कि अपने बेजोड़ खेल कौशल से पूरे प्रदेश में डीडवाना का नाम रोशन किया है। ​अजेय रहा डीडवाना-कुचामन का सफर ​डीडवाना-कुचामन जिले की इस टीम ने प्रतियोगिता में अब तक अजेय रहते हुए फाइनल तक का सफर…

Continue reading

जयपुरी लोहार जमात का 24वां सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न, 55 जोड़े बने हमसफ़र

जयपुरी लोहार जमाअत संस्था, कुचामन सिटी द्वारा आयोजित 24वां इज्तिमाई शादी सम्मेलन रविवार को जूसरी बाईपास, टोरड़ा रोड स्थित आयोजन स्थल पर पूरे उत्साह और सामाजिक एकता के माहौल में सम्पन्न हुआ। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 55 जोड़े निकाह के पवित्र बंधन में बंधे, तो मंच से उठती दुआओं और बधाइयों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही समाज के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वर–वधू के निकाह कार्यक्रमों में धर्मगुरुओं ने निकाह की रस्में अदा करवाईं।…

Continue reading

कबड्डी के मैदान पर मेहनत और उत्साह का संगम, आकोदा में सुपर-8 मुकाबले

69वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के सुपर-8 मुकाबलों ने आकोदा के शिशु विहार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान को रोमांच, जोश और उत्साह से भर दिया हैं । ग्रामीण खेलों की परंपरा से जुड़ी इस प्रतियोगिता में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रतियोगिता संयोजक उगमा राम चौधरी ने बताया कि आकोदा का चयन आयोजन स्थल के रूप में बेहद उपयुक्त साबित हुआ है। प्रतिदिन पाँच हजार व्यक्तियों के भोजन, पंद्रह सौ खिलाड़ियों और दलाधीपतियों के आवास तथा परिवहन की बेहतरीन व्यवस्था…

Continue reading

डीडवाना में केंद्रीय विद्यालय खोलने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी, शिक्षा के क्षेत्र में नई राह खुलेगी

लंबे समय से जिस मांग के पूरी होने का डीडवाना के लोग इंतजार कर रहे थे, वह आखिरकार पूरी हो गई है। डीडवाना में केंद्रीय विद्यालय खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इस निर्णय के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में डीडवाना एक नई दिशा में कदम बढ़ाने जा रहा है। जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने जानकारी देते हुए बताया कि आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने देश के नागरिक क्षेत्र में 57 नए केंद्रीय विद्यालय (केवी) खोलने को मंजूरी दी है।…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan