नए आपराधिक कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित — लाइव प्रसारण से आमजन को दी गई जानकारी
कुचामन शहर के स्टेशन रोड स्थित पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय परिसर में नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन एवं उनके प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आमजन को नए कानूनों की जानकारी सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए इसका लाइव प्रसारण भी किया गया, जिससे बड़ी संख्या में नागरिकों ने इसका लाभ लिया। कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अमित शाह का संबोधन भी सीधा प्रसारित किया गया, जिसमें उन्होंने देशभर में लागू नए आपराधिक कानूनों—भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक…
