डीडवाना की छोटी खाटू में जाट समाज का पहला तहसील स्तरीय सम्मान समारोह — संत श्री सोहनी बाई जी के सानिध्य में 50 से अधिक प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, तेजाजी की प्रामाणिक जीवनी का विमोचन

डीडवाना के छोटी खाटू में रविवार को इतिहास रचते हुए जाट समाज का प्रथम तहसील स्तरीय सम्मान समारोह बड़े हर्ष और उत्साह के साथ आयोजित हुआ। समाज भवन में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन संत श्री सोहनी बाई जी के मंगल सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के 50 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं और राजकीय सेवाओं में नव नियुक्त युवाओं का सम्मान समाज की ओर से किया गया। साथ ही डॉ. रामरतन लटियाल द्वारा लिखित पुस्तक “सत्यवादी वीर तेजाजी — प्रामाणिक जीवनी”…

Continue reading

मुफ़्ती खालिद अय्यूब मिस्बाही शेरानी को मिला “क़ुत्ब-ए-बनारस अवार्ड” और “दाई-ए-इस्लाम” का खिताबइस्लामी, तालीमी और समाजी खिदमात के लिए बनारस में हुआ एज़ाज़

डीडवाना के शेरानी आबाद के जाने-माने आलिमे-दीन मुफ़्ती खालिद अय्यूब मिस्बाही शेरानी को बनारस की मशहूर तंजीम “तहरीक-ए-फलाह-ए-उम्मत” की जानिब से “क़ुत्ब-ए-बनारस अवार्ड” और “दाई-ए-इस्लाम” के मानद खिताब से नवाज़ा गया। यह एज़ाज़ “मुहसिने इंसानियत कॉन्फ़्रेंस” के दौरान अता किया गया, जो उर्से कबीर शाह के मौके पर कमालपुर, बनारस की मशहूर दरगाह ख़ानक़ाहे ख़ैरिया में मुनक्किद हुई। अवॉर्ड और खिताब मुफ़्ती मोहम्मद उवैस ख़ैरी साहब (ख़ानक़ाहे ख़ैरिया, बनारस) के हाथों पेश किए गए। इस मौके पर शहर के उलमा, तलबा, और समाजी शख्सियात की…

Continue reading

कुचामन में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस हुई सख्त, 141 प्रतिष्ठानों की जांच — होटल, कैफे व दुकानों का हुआ सत्यापन

कुचामन सिटी। महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस ने कस्बे में विशेष कार्रवाई शुरू की है। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया और वृत्ताधिकारी अरविन्द बिश्नोई के सुपरविजन में कस्बा कुचामन में महिला पुलिसकर्मियों की चार विशेष टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने शहर के विभिन्न संस्थानों — होटल, ढाबा, कैफे, दुकानें, मॉल, पीजी और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों — का गहन निरीक्षण एवं चैकिंग की। इस दौरान कुल 141 प्रतिष्ठानों…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan