शिवकुमार अग्रवाल बने अध्यक्ष, घनश्याम गौड़ बने सचिव — भारतीय संगीत सदन की नई कार्यकारिणी गठित

कुचामन सिटी।भारतीय संगीत सदन के त्रिवार्षिक चुनाव रविवार को संस्था के सभागार में प्राचार्य लक्ष्मण शर्मा की देखरेख में सम्पन्न हुए। पूरे चुनावी कार्यक्रम में सौहार्द और उत्साह का माहौल रहा। सभी पदों पर चयन सर्वसम्मति से किया गया, जिससे संस्था में एकता और आपसी सहयोग की झलक दिखी। शिवकुमार अग्रवाल अध्यक्ष, घनश्याम गौड़ बने सचिव चुनाव के दौरान सर्वसम्मति से शिवकुमार अग्रवाल को भारतीय संगीत सदन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया, जबकि घनश्याम गौड़ को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। संरक्षक श्याम सुंदर…

Continue reading

साइबर फ्रॉड से बचाव पर जोर — ICICI बैंक ने कुचामन में किया बैंकिंग अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन

डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से आमजन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से ICICI बैंक, कुचामन सिटी शाखा द्वारा आज एक “बैंकिंग अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन कुचामन पुस्तकालय, पुराना बस स्टैंड पर किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को डिजिटल ट्रांजेक्शन, साइबर सुरक्षा, वित्तीय साक्षरता और सुरक्षित ऑनलाइन बैंकिंग के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ उप शाखा प्रबंधक अभिषेक काछवाल एवं अजीत कुमावत ने किया। इस अवसर पर बैंक के कर्मचारियों शेख वसीम, विकास तेतरवाल और रजत पारीक ने उपस्थित नागरिकों, विद्यार्थियों…

Continue reading

नहीं थम रहा कुचामन क्षेत्र में फिरौती के लिए धमकी का सिलसिला — विदेशी नंबर से कारोबारी को आया कॉल, बोला “खर्चा पानी करवा दो, नहीं तो अंजाम भुगतो”

रमेश रूलानिया हत्याकांड से फैली दहशत अभी कम भी नहीं हुई है कि एक और घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है ,जिससे साबित हुआ है कि कुचामन क्षेत्र में अपराधियों के हौंसले कम नहीं हुए हैं। अब एक बार फिर फिरौती के लिए धमकी का मामला सामने आया है। चितावा थाना क्षेत्र के एक शराब कारोबारी को विदेशी नंबर से धमकी भरी कॉल आई है। कॉल करने वाले ने खुद को वीरेंद्र चारण बताकर कहा — “खर्चा पानी करवा देना, नहीं तो अंजाम…

Continue reading

डीडवाना में राजस्थान पेंशनर्स समाज की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न, पेंशनर्स के हितों पर विस्तृत चर्चा

पेंशनर्स समाज जिला डीडवाना–कुचामन की त्रैमासिक बैठक रविवार को पुराने पंचायत समिति भवन में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन सरंक्षक मुंशी खान मोयल और सभाध्यक्ष भंवरलाल वर्मा के सानिध्य में किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद वैष्णव ने की। बैठक की शुरुआत उपाध्यक्ष अब्दुल हमीद परिहार ने की, जिन्होंने पिछली बैठक की कार्यवाही और प्रदेश पेंशनर्स कार्यालय में प्रस्तावित कॉरिडोर व प्रतिमा स्थापना की जानकारी दी।जिला प्रवक्ता मनवर अली उसमानी ने बताया कि बैठक में परबतसर के नव-नियुक्त जिला संगठन मंत्री अशोक कुमार पुरोहित,…

Continue reading

रमेश रूलानिया हत्याकांड पर भड़की महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका चौधरी — बोलीं, “कुचामन की धरती पर कानून व्यवस्था हुई लहूलुहान, न्याय मिलने तक आवाज़ नहीं थमेगी”

कुचामन सिटी के कारोबारी रमेश रूलानिया की निर्मम हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस जघन्य वारदात पर महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका चौधरी ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि “अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब किसी की जान और कारोबार सुरक्षित नहीं रहा। यह सरकार की कानून व्यवस्था पर गहरी चोट है।” सारिका चौधरी आज कुचामन पहुंचीं, जहां उन्होंने स्व. रमेश रूलानिया को श्रद्धांजलि अर्पित की, उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की, और शोकाकुल परिवार…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan