बेटियों का कमाल: 14 वर्ष आयु वर्ग की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में डीडवाना की टीम फाइनल में
नवसृजित डीडवाना-कुचामन जिले की 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिका फुटबॉल टीम ने भीलवाड़ा में आयोजित हो रही 69वीं राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सुद्रासन गांव की एरीना सोकर अकादमी की इन प्रतिभावान खिलाड़ियों ने न केवल अपने जिले का प्रतिनिधित्व किया, बल्कि अपने बेजोड़ खेल कौशल से पूरे प्रदेश में डीडवाना का नाम रोशन किया है। अजेय रहा डीडवाना-कुचामन का सफर डीडवाना-कुचामन जिले की इस टीम ने प्रतियोगिता में अब तक अजेय रहते हुए फाइनल तक का सफर…
