फुटबॉल मैदान पर छाई जिले की बेटियां, राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में दिखाया बेहतरीन खेल
डीडवाना – कुचामन जिले की बेटियों ने फुटबॉल मैदान पर एक बार फिर अपने खेल कौशल का लोहा मनवाते हुए पूरे प्रदेश में डीडवाना का नाम रोशन किया है। डॉ. सोहन चौधरी के संरक्षकत्व में चल रही मारवाड़ फुटबॉल अकादमी और सुद्रासन गांव स्थित एरीना सॉकर अकादमी से तैयार हुई बालिकाओं ने राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर सभी को चौंका दिया। राजस्थान के विभिन्न हिस्सों से आई सैकड़ों बालिकाओं के बीच से केवल इसी गांव की अकादमी की करीब नौ बेटियों का…
