ग्रामीण सेवा शिविर में कलेक्टर की संवेदनशील पहल, दृष्टिबाधित सोनू को मिला दिव्यांगता प्रमाण पत्र

डीडवाना, सेवा पर्व पखवाड़ा के तहत आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल साबित हो रहे हैं। डीडवाना उपखंड की ग्राम पंचायत धनकोली में लगे शिविर के दौरान ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला, जब जिला कलेक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत ने एक दृष्टिबाधित बालिका के मामले को गम्भीरता से लेते हुए तुरंत समाधान करवाया। शिविर में ग्रामीण राजूराम ने जिला कलेक्टर को निवेदन किया कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री सोनू दृष्टिबाधित है, लेकिन अब तक उसका दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं बन पाया…

Continue reading

रोमांच और परंपरा का संगम : कुचामन सिटी में पहली बार हो रही, ऊँट-घोड़ी नृत्य प्रतियोगिता

कुचामन सिटी की सांस्कृतिक धरोहर और लोक परंपराओं को जीवंत करने के मकसद से कुचामन सिटी में पहली बार ऊँट-घोड़ी नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन समस्त अश्व पालक, कुचामन सिटी की ओर से किया जा रहा है। यह अनोखी प्रतियोगिता सोमवार, 6 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12:15 बजे से कुचामन सिटी के पांचवा रोड, डूकिया पेट्रोल पंप के सामने स्थित मैदान में शुरू होगी। आयोजन समिति से जुड़े सरवर इलाइ और बाबू इलाइ ने बताया कि इस ऐतिहासिक आयोजन…

Continue reading

भट्टी भाट मुस्लिम समाज ने लिया बड़ा फैसला, डीडवाना में बनेगा तालीमी इदारा

(शकील अहमद उस्मानी/डीडवाना)/ राजस्थान प्रदेश भट्टी भाट मुस्लिम समाज सुधार महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को चुंगी चौकी के निकट समाज भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अब्दुल रहमान गिरधारीपुरा ने की। बैठक में समाज के भामाशाहों का सम्मान समारोह आयोजित करने पर सहमति बनी। इसके साथ ही शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गरीब और जरूरतमंद बच्चों को न्यूनतम खर्चे पर शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु निकट भविष्य में तालीमी इदारे की स्थापना करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष अब्दुल रहमान ने बताया…

Continue reading

डीडवाना में सम्पन्न हुआ शिक्षक सम्मेलन, शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं के संभावित समाधान पर हुआ मंथन

(शकील अहमद उस्मानी/डीडवाना)/ डीडवाना-कुचामन जिले के डीडवाना के जांगिड़ भवन में राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन आज शनिवार को समापन हुआ। सम्मेलन में जिलेभर से आए शिक्षकों ने न केवल अपनी समस्याओं पर खुलकर चर्चा की बल्कि शिक्षक हितों को ध्यान में रखते हुए एक 21 सूत्रीय मांग पत्र भी तैयार कर उचित स्तर पर भेजने का निर्णय लिया। शिक्षकों की समस्याओं पर हुआ मंथन दूसरे दिन के खुले अधिवेशन में विभिन्न वक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था और शिक्षक दायित्वों…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan