सेवानिवृत्त शिक्षकों ने दिया भामाशाह योगदान, विद्यालय को मिली प्रिंटर और साउंड सिस्टम की सौगात

कुचामन सिटी क्षेत्र की ग्राम पंचायत जसराना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जसराना में मंगलवार को एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया, जब हाल ही में सेवानिवृत्त हुए शिक्षक श्री रामदेव जी भाटी और धन्नालाल जी कुमावत निवासी पालड़ी (कुचामन सिटी) ने विद्यालय की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए प्रिंटर और साउंड सिस्टम विद्यालय को भेंट किया। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कुचामन सिटी श्री भंवरलाल जी खोखर की उपस्थिति में भामाशाहों द्वारा यह सहयोग विद्यालय को समर्पित किया गया। गौरतलब है कि…

Continue reading

कुचामन में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े की शुरूआत: श्रमदान और सफाई अभियान में जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी हुए शामिल

नगरपरिषद् कुचामन सिटी में बुधवार को ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े’ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कनोई पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और जनप्रतिनिधियों के साथ नगरपरिषद् के कार्मिकों ने श्रमदान करते हुए सफाई अभियान की शुरुआत की। नगरपरिषद् आयुक्त देवीलाल बोचल्या ने बताया कि यह पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसके अंतर्गत शहर की मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। नगरपरिषद् सचिव शिकेश कांकरिया ने जानकारी दी कि अभियान के दौरान शहर के विभिन्न…

Continue reading

कुचामन सिटी में शहरी सेवा शिविर-2025 का आगाज़

कुचामन सिटी में राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगरपरिषद् परिसर में बुधवार को शहरी सेवा शिविर-2025 का शुभारंभ किया गया। शिविर की शुरुआत अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश गुप्ता और उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा की मौजूदगी में हुई, जबकि नगरपरिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या ने शिविर की रूपरेखा और उद्देश्य बताए। वार्ड 1 से 3 के लिए आयोजित पहला शिविर आज आयोजित शिविर में सबसे पहले वार्ड नंबर 1, 2 और 3 के नागरिकों को शामिल किया गया। यहां शहर की सफाई व्यवस्था, सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था, आवारा पशुओं…

Continue reading

मकराना में मनाई गई बोधिसत्व अनागरिक धम्म पाल व पेरियार ई.वी. रामास्वामी नायकर की जयंती

समता सैनिक दल तहसील शाखा मकराना के तत्वावधान में बुधवार को बूडसू स्थित गंगा माई मंदिर प्रांगण में बोधिसत्व अनागरिक धम्म पाल तथा “सच्ची रामायण” के लेखक और समाज सुधारक ई.वी. रामास्वामी नायकर पेरियार की जयंती धूमधाम से मनाई गई। समारोह में बड़ी संख्या में समता सैनिक दल के कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समता सैनिक दल राजस्थान के प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश कांसोटिया थे, जबकि अध्यक्षता…

Continue reading

कुचामन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़े की शुरुआत, प्रतिमाओं व पार्क की की सफाई

भारतीय जनता पार्टी कुचामन शहर मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रविवार को सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंडल कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक कनोई पार्क में स्वच्छ भारत अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी की प्रतिमाओं की धुलाई एवं सफाई कर माल्यार्पण किया। इसके बाद पूरे पार्क में सफाई अभियान चलाते हुए सफाईकर्मियों का स्वागत और माल्यार्पण किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना भी की…

Continue reading

दीपपुरा पंचायत में पेयजल संसाधन बदहाल: घर-घर नल योजना धरी रह गई, बूंद-बूंद पानी को तरसते ग्रामीण

सरकार शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के बड़े-बड़े दावे करती है और नेता मंचों से इसका श्रेय लेने में पीछे नहीं रहते। लेकिन धरातल पर स्थिति बिल्कुल उलट है। कुचामन सिटी की दीपपुरा पंचायत इसका ताजा उदाहरण है, जहां सरकारी योजनाओं के बावजूद ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। दीपुरा ग्राम पंचायत में करीब 90 प्रतिशत सार्वजनिक पेयजल संसाधन पूरी तरह कबाड़ में तब्दील हो चुके हैं। कहीं हैंडपंप जंग खाकर बंद पड़े हैं, तो कहीं सार्वजनिक नल पॉइंट शोपीस बनकर रह गए हैं।…

Continue reading

क्षत्रिय धर्म निभाने का संकल्प: दलपत सिंह गच्छीपुरा । कायमखानी समाज की और से कुचामन में हुआ भव्य स्वागत

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कुचामन पहुंचे दलपत सिंह गच्छीपुरा का राजपूत और कायमखानी समाज ने मंगलवार रात ऐतिहासिक स्वागत किया। होटल किशन विलास पैलेस के प्रांगण में आयोजित भव्य कार्यक्रम में समाज के सरदारों व गणमान्य लोगों ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर, साफा बांधकर और राजपूती परंपरा अनुसार सिरोपाव व तलवार भेंट कर सम्मानित किया। आयोजन के दौरान वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि कायमखानी समाज भले ही इस्लाम धर्म का पालन करता है, लेकिन उनकी…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan