कुचामन में नाबालिग अपहरण मामला: 14 दिन बाद भी नाकामी पर उबाल, थाने के बाहर दिनभर चला धरना, SP के आश्वासन के बाद खत्म हुआ धरना,आंदोलन की गूंज सोशल मीडिया पर भी, X पर चला हैशटैग
बीती 27 अगस्त को ,नाबालिग बालिका के अपहरण के बाद से पुलिस की नाकामी ने आखिरकार समाज के आक्रोश को सड़कों पर ला दिया। घटना के 14 दिन बाद तक कोई ठोस कार्रवाई न होने पर बुधवार को सर्व समाज की बैठक शिव मंदिर में हुई और वहां से एक विशाल जुलूस पुलिस थाने पहुंचा। थाने का घेराव कर लोगों ने थाने के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया, जो पूरे दिन चला। धरनास्थल पर पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी, कुमावत विकास समिति अध्यक्ष राजकुमार फौजी,…
