राजस्थान : एक साथ चार निकायों की कमान संभालेंगे आयुक्त श्रवणराम चौधरी
राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक कारणों से डीडवाना – कुचामन जिले की मकराना नगर परिषद के आयुक्त श्रवणराम चौधरी को ब्यावर नगर परिषद के आयुक्त का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। इस आदेश के साथ ही चौधरी प्रदेश के पहले ऐसे आयुक्त बन गए हैं, जो एक साथ चार निकायों की जिम्मेदारी संभालेंगे। फिलहाल श्रवणराम चौधरी मकराना नगर परिषद के आयुक्त पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे पहले से ही मेड़ता सिटी नगर पालिका और बोरावड़ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त…
