कुचामन सिटी : सालासर धाम के लिए श्याम छात्रावास से पदयात्रा रवाना, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

कुचामन सिटी के श्री श्याम छात्रावास एवं कोचिंग सेन्टर से रविवार को श्रद्धालुओं का जत्था सालासर बालाजी महाराज के धाम के लिए पैदल यात्रा पर रवाना हुआ। रवाना होने से पूर्व छात्रावास प्रांगण में भक्तिमय माहौल के बीच यात्रियों को तिलक लगाकर, राखी बांधकर और मंगलकामनाओं के साथ विदा किया गया। छात्रावास के संरक्षक हीराराम महला, सचिव जयप्रकाश शेषमा और कमल कांत चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर जत्थे को रवाना किया। यह जत्था मंगलवार को सालासर बालाजी महाराज के दरबार में धोक लगाकर परिवार, समाज…

Continue reading

कंवलाद धाम में गूंजेगा तेजा नाम – वीर तेजाजी महाराज की प्रतिमा अनावरण व विशाल तेजा गायन महाप्रसादी 27-28 अगस्त को

परबतसर उपखंड के निकटवर्ती गाँव कंवलाद में इस बार माहौल पूरी तरह भक्ति भाव से सराबोर रहने वाला है। यहाँ 27 और 28 अगस्त को दो दिवसीय धार्मिक आयोजन बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर श्री वीर तेजाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा, वहीं तेजा भक्तों के लिए विशाल तेजा गायन और महाप्रसादी का विशेष आयोजन रखा गया है। गौशाला अध्यक्ष राजेन्द्र भींचर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 27 अगस्त को दिन में जोत प्रज्वलन के…

Continue reading

कुचामन सिटी की बेटी यशस्वी राठौड़ ने एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप में लहराया परचम, जीता स्वर्ण और दो रजत पदक । मंत्री विजय सिंह चौधरी ने दी शुभकामनाएं

कुचामन सिटी उपखंड के पाँचवा गांव की बेटी यशश्वी राठौड़ पुत्री दिलीप सिंह राठौड़ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। कजाकिस्तान में आयोजित 16वीं एशियन निशानेबाजी प्रतियोगिता में उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से सबको चौंका दिया। यशश्वी ने युगल मुकाबले में स्वर्ण पदक अपने नाम किया, वहीं एकल और मिश्रित स्पर्धाओं में दो रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर…

Continue reading

परेवड़ी के लाल जीवराज सिंह राठौड़ ने सबसे ऊंची माउंटेन मैराथन में दिखाया दम । किया ये मुकाम हासिल

डीडवाना-कुचामन जिले के परेवड़ी गांव के 16 वर्षीय युवा एथलीट जीवराज सिंह राठौड़ (s/o सुरेन्द्र सिंह राठौड़) ने स्पीति मैराथन 2025 में अपने हौसले और मेहनत से सबका दिल जीत लिया। 14,000 फीट ऊंचाई पर कठिन चुनौती इस मैराथन का आयोजन करीब 14,000 फीट की ऊंचाई पर हुआ, जहां ऑक्सीजन बेहद कम होती है और मौसम भी कठोर रहता है। इतनी कठिन परिस्थितियों में देशभर से आए 2500 एथलीट्स ने भाग लिया। जीवराज का शानदार प्रदर्शन जीवराज ने 10 किमी की रेस को सिर्फ 1…

Continue reading

दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि पर डीडवाना बांगड़ ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर, विश्व बंधुत्व का दिया संदेश

दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि पर डीडवाना बांगड़ ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर, विश्व बंधुत्व का दिया संदेश नई दिल्ली से राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारम्भ प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि के 18वें पुण्य स्मृति दिवस पर 22 से 25 अगस्त तक पूरे भारत और नेपाल में रक्तदान महाअभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत नई दिल्ली में केंद्रीय चिकित्सा मंत्री जे.पी. नड्डा ने की। इसमें एक लाख यूनिट रक्त संग्रहण का लक्ष्य रखा गया है, जो किसी आध्यात्मिक…

Continue reading

“हेमराज चावला का सीधा हमला – सरकारी भूमि का पट्टा मेरा पुश्तैनी हक, आरोप पूरी तरह निराधार”

कुचामन सिटी नगर परिषद में सभापति परिवर्तन को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच उपसभापति रहे हेमराज चावला ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। प्रेस बयान जारी कर उन्होंने कहा कि “मेरे द्वारा सरकारी भूमि का पट्टा बनाने का आरोप पूरी तरह से निराधार, तथ्यहीन और राजनीतिक षड़यंत्र का हिस्सा है।” “पुश्तैनी भूमि को बताया नगरपालिका की जमीन” चावला ने स्पष्ट किया कि जिस जमीन पर विवाद खड़ा किया गया है, वह उनके पूर्वजों की पुश्तैनी पट्टाशुद भूमि है और…

Continue reading

“थोपे गये सभापति का शपथग्रहण, कुचामन के इतिहास पर काला धब्बा” – हेमराज चावला

कुचामन सिटी नगर परिषद में हाल ही में हुए सभापति परिवर्तन को लेकर सियासत गरमा गई है। उपसभपति रहे हेमराज चावला ने भाजपा पार्षद सुरेश सिखवाल के शपथग्रहण को कुचामन के इतिहास का “काला अध्याय” करार दिया है। “पहली बार सत्ता के बल पर अस्थिर हुआ निर्वाचित बोर्ड” हेमराज चावला ने कहा कि नगर परिषद का गठन 1954 में हुआ था और तब से लेकर अब तक कांग्रेस और भाजपा दोनों के कई बोर्ड बने। लेकिन अब तक किसी भी सत्तारूढ़ दल ने निर्वाचित बोर्ड…

Continue reading

हादसे से सीख : अब ज़रूरत है साझा जिम्मेदारी की

डीडवाना – कुचामन जिले के जसवंतगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह हुआ भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई । ये हादसा पीड़ित परिवारों की खुशियाँ ही नहीं लूट कर ले गया, बल्कि समाज को यह सोचने पर भी मजबूर कर गया कि आखिर सड़क हादसों से बचने के लिए हम कब तक सिर्फ अफसोस करते रहेंगे। गौवंश के अचानक सड़क पर आ जाने से यह दुर्घटना घटी, लेकिन यह पहला मामला नहीं है। आए दिन जिले और प्रदेश में ऐसे हादसे हो…

Continue reading

परबतसर एसडीएम पर नियमों के दुरुपयोग का आरोप, आईटी संघ ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के कार्मिकों से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ, डीडवाना-कुचामन इकाई ने परबतसर उपखण्ड अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि सूचना सहायक से सहायक प्रोग्रामर पर पदोन्नत कार्मिकों को विभागीय स्तर से जुलाई माह में पदस्थापन आदेश जारी किए गए थे। इसके बावजूद कुछ विभागाध्यक्षों ने कार्मिकों को कार्यमुक्त नहीं किया। बाद में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग…

Continue reading

“ भीष्मपितामह स्व. हरीश कुमावत को समर्पित की सभापति की कुर्सी” – वार्ड 32 के पार्षद सुरेश सिखवाल ने संभाला नगर परिषद का कार्यभार, मंत्री विजय सिंह चौधरी का जताया आभार

कुचामन सिटी नगर परिषद कुचामन में निलंबन से खाली हुई सभापति की कुर्सी को शुक्रवार को नया मुखिया मिल गया। वार्ड 32 के पार्षद सुरेश सिखवाल ने तय मुहूर्त में नगर परिषद भवन पहुँचकर सभापति का पदभार संभाला। आयुक्त देवीलाल ने उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया, जिसके बाद परिषद परिसर शुभकामनाओं और बधाइयों से गूंज उठा। भाजपा के “भीष्म पितामह” को किया पद समर्पित कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद सुरेश सिखवाल ने भावुक क्षणों में सभापति का पद स्वर्गीय हरीश कुमावत को समर्पित किया। उन्होंने…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan