मुकद्दस उमराह सफर से लौटे नायब शहर काजी मोहम्मद सादिक उस्मानी, शहरवासियों ने दी मुबारकबाद

इस्लाम धर्म की पवित्र उमराह यात्रा को अदा कर वतन लौटे नायब शहर काजी मोहम्मद सादिक उस्मानी और उनकी वालिदा मुजम्मिल बानो का रविवार को शहर में गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया। डीडवाना रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही मोहब्बत और अकीदत से लबरेज सैकड़ों लोग उनके स्वागत को उमड़ पड़े। इसके बाद एक जुलूस के रूप में उनका काफिला मोहल्ला काजियान पहुंचा, जहां समाजजन और उलेमा-ए-कराम ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर शहरकाजी रेहान उस्मानी, जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुर्रशीद, सैयदान मस्जिद…

Continue reading

तीन दशक की बेदाग सरकारी सेवा के बाद, अब जनसेवा और गौसेवा को समर्पित होंगे डॉ. गोविंदराम चौधरी,शिष्यों ने दी ऐतिहासिक विदाई

तीन दशक से भी अधिक समय तक पशुपालन विभाग में सेवा देने के बाद क्षेत्र की जाने मानी शख्सियत डॉ. गोविंदराम चौधरी 31 जुलाई 2025 को डिप्टी डायरेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्ति के बाद रविवार को उनका सम्मान करने के लिए उनके शिष्यों—जो अब स्वयं विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी व पशुधन निरीक्षक सहित विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं—ने कुचामन के रुद्राक्ष रिजॉर्ट  में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया। गौशाला में सेवा से शुरू हुआ सम्मान का दिन सम्मान समारोह से पहले…

Continue reading

“म्हारी बेटियां बेटों से कम है के? नागौर की बेटियों ने फुटबॉल फाइनल जीतकर रच दिया इतिहास!”

राज्य स्तरीय अंडर-14 फुटबॉल चैंपियनशिप में बीकानेर को 4-2 से हराया, बेटियों ने दिलाया नागौर को गौरव “म्हारी बेटियां बेटों से कम है के?” — इस सवाल का जवाब नागौर की बालिका फुटबॉल टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे राजस्थान को दे दिया है। राज्य स्तरीय अंडर-14 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में नागौर की टीम ने बीकानेर को 4-2 से हराकर न केवल खिताब अपने नाम किया, बल्कि यह साबित कर दिया कि बेटियां जब ठान लें तो मैदान हो या मुकाम, हर…

Continue reading

कुचामन सिटी में “रंगीलो सावन” कार्यक्रम की धूम:लहरिया में सजी महिलाओं ने झूलों, गीतों और नृत्य से रचाया उत्सव

सावन की फुहारों के बीच जब लहरिया में सजी महिलाएं गीतों की मिठास और झूलों की रुमानी झुनझुनाहट के साथ कुचामन सिटी के शिव मंदिर परिसर में एक साथ  हुईं, तो पूरा माहौल पारंपरिक उल्लास में डूब गया। अवसर था — कुमावत महिला मंडल की ओर से आयोजित पारंपरिक सांस्कृतिक उत्सव “रंगीलो सावन” का, जिसमें महिलाओं ने अपनी कला, भावनाओं और उल्लास से एक रंगारंग संसार रच दिया। बारिश में भीगते हुए भी नहीं थमा उत्साह इस कार्यक्रम में कुमावत समाज की सैकड़ों महिलाओं ने…

Continue reading

बेटियों ने जारी रखा जीत का सिलसिला : राज्य स्तरीय अंडर-14 फुटबॉल चैंपियनशिप में जयपुर को 5-0 से हराकर फाइनल में पहुंची नागौर की टीम

जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित हो रही राज्य स्तरीय अंडर-14 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में नागौर की टीम ने शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले में मेज़बान जयपुर को करारी शिकस्त दी। नागौर ने मुकाबले में जयपुर पर 5-0 से जीत दर्ज कर एकतरफा अंदाज़ में फाइनल में प्रवेश किया। इस बड़ी जीत के साथ नागौर की टीम अब खिताबी मुकाबले में बीकानेर से भिड़ेगी। संगठित मेहनत और कोचिंग का नतीजा टीम कोच शादाब उस्मानी, टीम प्रभारी सरिता और मैनेजर राजेश गढ़वाल हीरावती के नेतृत्व में…

Continue reading

61 केक, हजारों शुभकामनाएं और विकास का वादा: डीडवाना में धूमधाम से मना यूनुस खान का 61वां जन्मदिन

पूर्व कैबिनेट मंत्री और डीडवाना विधायक यूनुस खान का 61वां जन्मदिन शुक्रवार को डीडवाना के जन सेवा केंद्र, पर भव्यता, आत्मीयता और उत्साह के साथ मनाया गया। यह सिर्फ एक जन्मदिन नहीं था, बल्कि कार्यकर्ताओं और समर्थकों के प्रेम, निष्ठा और जनसमर्थन का ऐसा भावपूर्ण दृश्य बना, जिसने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। 61 केक लेकर पहुंचा कार्यकर्ता, जनसेवक को जताया स्नेह जन्म के 61 वर्ष पूर्ण होने पर एक कार्यकर्ता 61 केक लेकर जन सेवा केंद्र पहुंचा। जैसे ही यूनुस खान ने सभी…

Continue reading

डीडवाना : बेटियों ने फुटबॉल में दिखाया दम, सेमीफाइनल में रखा कदम

जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में 1 से 3 अगस्त तक आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 बालिका वर्ग फुटबॉल चैंपियनशिप में नागौर की टीम ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नागौर की बालिका टीम ने अजमेर को 3-1 से पराजित कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। जिला सचिव फरहत अली ने जानकारी देते हुए बताया कि नागौर की टीम पूरे आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ खेल रही है। खिलाड़ियों की फिटनेस, कोचिंग और समर्पण ने टीम को…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan