
मंगलाना रिडकोर टोल प्लाजा पर मनाया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस, नारी शक्ति का किया सम्मान
देश और दुनिया में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इसी क्रम में मंगलाना स्थित रिडकोर टोल प्लाजा पर भी नारी शक्ति का सम्मान कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया । रिडकोर परियोजना निदेशक कैप्टन जितेंद्र सिंह शेखावत के निर्देशन में मंगलाना टोल प्लाजा पर महिलाओं के सम्मान में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। साथ ही टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों में सवार महिलाओं को इस अवसर पर, सम्मान स्वरूप फूल, चॉकलेट और पेन भेंट किए गए। रिडकोर मंगलाना टोल प्लाजा के…