प्रथम सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए एरीना सोकर अकादमी की टीम रवाना, राजस्थान का मान बढ़ाने का लिया संकल्प


डीडवाना। मारवाड़ फुटबॉल अकादमी द्वारा संचालित एरीना सोकर अकादमी की बालिका फुटबॉल टीम हरियाणा में आयोजित होने वाली प्रथम सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना हो गई। अकादमी के निदेशक डॉ. सोहन चौधरी ने टीम को हरी झंडी दिखाकर विदाई दी और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रदान कीं।
यह प्रतियोगिता हरियाणा के झज्जर जिले के नानू गांव में 21 फरवरी से 22 फरवरी तक दो दिवसीय आयोजन के रूप में सम्पन्न होगी, जिसमें राज्यभर से महिला फुटबॉल टीमें अपना दमखम दिखाएंगी।


तबस्सुम बानो होंगी टीम की कप्तान
टीम की बागडोर अकादमी की वरिष्ठ एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ी तबस्सुम बानो के हाथों में रहेगी। कोच शादाब उस्मानी के नेतृत्व में टीम इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उतरेगी। कोच उस्मानी ने बताया कि ये बालिकाएं कड़े अभ्यास और अदम्य जोश के साथ इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रही हैं और राजस्थान का गौरव बढ़ाना इनका एकमात्र लक्ष्य है।


टीम में शामिल खिलाड़ी
इस चैंपियनशिप में एरीना सोकर अकादमी की ओर से आफरीन, हंसिका, कौशल्या, रुचिका, रितिका, मेहर बानो, कोमल, अल्बिना बानो और प्रीति मैदान में उतरेंगी, जबकि टीम की गोलकीपर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संजू जाखड़ निभाएंगी।


अकादमी को उम्मीदें
डॉ. सोहन चौधरी ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि ये खिलाड़ियां डीडवाना और पूरे राजस्थान का नाम रोशन करेंगी। अकादमी के सभी सदस्यों एवं स्थानीय खेलप्रेमियों ने टीम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

error: News 1 Rajasthan